फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज बारिश से नुकसान, 25 से ज्यादा खंभे टूटे, 20 पेड़ गिरे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश के चलते सेक्टर 17 मुख्य सड़क की बदहाली। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार देर रात तेज बारिश व आंधी से 25 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए और 15 फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे निगम को लाखों का नुकसान हुआ और रातभर अंधेरा भी छाया रहा। रातभर लोग बिजली गुल रहने से परेशान रहे।
विज्ञापन

निगम के पास भी करीब 450 शिकायतें पहुंचीं जिन्हें दूर करने के लिए सोमवार को भी निगम कर्मचारी दिनभर लगे रहे। शहर में 20 से ज्यादा पेड़ भी गिर गए लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान शाहाबाद क्षेत्र में दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे ज्यादा बारिश भी शाहाबाद में 14 एमएम दर्ज की गई। पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव के कारण पहले रविवार को सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, फिर रात को तेज बारिश हुई। जिलेभर में करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अनेक जगह बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर शिकायतों का अंबार लगने लगा। बारिश थमने के बाद रातभर निगम के कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे। हालांकि कई जगहों पर रात को ही कुछ घंटे बाद बिजली सुचारू की गई लेकिन अनेक क्षेत्रों में सोमवार को भी दोपहर बाद तक ही बिजली सुचारू हो पाई। इसके लिए निगम की ओर से 50 से ज्यादा टीमें फील्ड में उतारी गईं।

कुरुक्षेत्र। बारिश के चलते सेक्टर 17 मुख्य सड़क की बदहाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें