फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी ने फिर किया बेहाल, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फिर तेजी से बढ़ी गर्मी और उमस का असर जिले में देखने को मिला। शनिवार दिन चढ़ते ही धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। दोपहर के समय बाजार, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर काफी कम आवाजाही रही। लोग जरूरी काम होने पर बाहर निकले।
विज्ञापन


हाल कुछ ऐसा रहा कि शाम ढलने के बाद भी मौसम में खास राहत महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गर्मी बढ़ने के आसार हैं। वीरवार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 43 पर आ सकता है। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही। विभाग ने लोगों को धूप से बचाव करने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही दोपहर के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें