फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में हवालाती की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 17 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिला जेल प्रशासन में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब धोखाधड़ी के मामले के आरोपी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लाडवा के वार्ड नं 5 निवासी करीब 68 वर्षीय भारत भूषण की जेल बैरक में दोपहर बाद अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसकी सूचना अन्य बंदियों ने जेल प्रशासन को दी।
विज्ञापन


जेल में तैनात चिकित्सक ने भी उपचार किया तो वहीं उन्हें तत्काल ही जेल की एंबुलेंस से लोक नायक जय प्रकाश सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत जेल प्रशासन ने व पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं जेल उपाधीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि भारत भूषण 11 मार्च को ही धोखाधड़ी के मामले के चलते हवालाती के तौर पर जेल में आया था।

वह दोपहर बाद बैरक में दूसरे बंदियों से बातचीत कर रहा था। तभी उसने बताया कि सीने में तेज दर्द हो रहा है। उसे जेल में उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करार दिया। चिकित्सकों ने बताया है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें