कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पंचकूला जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में 17, 23 और 30 नवंबर को उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई होगी। मंच में एक लाख से तीन लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ता गलत बिल, बिजली दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर और कम वोल्टेज संबंधी शिकायतें रख सकेंगे। बिजली चोरी, दुरुपयोग और दुर्घटना से जुड़े मामले सुनवाई के दायरे में नहीं होंगे। शिकायत दर्ज कराने से पहले निर्धारित देय राशि जमा करानी होगी।