फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्षत्रिय सभा का के चुनाव परिणाम पर सुनवाई आज

Tue, 30 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्षत्रिय सभा के चुनाव परिणाम पर 29 जून सोमवार तक का स्टे लगाया था लेकिन सोमवार को अदालत में वर्क सस्पेंड के चलते कोई फैसला नहीं दिया जा सका। ऐसे में अब आज मंगलवार को अदालत फैसला दे सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षत्रिय सभा बचाओ संघर्ष समिति तीन साल दो माह 14 दिन की कानूनी लड़ाई के बाद पिछले मंगलवार को चुनाव की मत पेटियां खुलवाने में सफल हो पाई थी लेकिन पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह राणा गुट ने मंगलवार को दोबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए मतगणना पर 29 जून तक रोक लगवा दी थी। एक ओर इस दौरान मोहन सिंह राणा के प्रधान बन जाने के दावे किए गए थे तो वहीं दूसरी ओर अदालत से स्टे आदेश होते ही प्रशासन ने पूरी कार्रवाई ही रोक दी थी। उसी दिन से अदालत के फैसले पर हर किसी की निगाहें टिकी है। क्षत्रिय सभा के नौ अप्रैल 2023 को चुनाव संपन्न हुए थे, लेकिन पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह तंवर ने चुनाव शेड्यूल जारी होने के बाद रजिस्ट्रार के आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी न होने तक चुनाव परिणामों को घोषित करने पर रोक लगा दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें