फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर 24 व 25 को होगी यूएमसी केसों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डीएलएड(रि-अपीयर/मर्सी चांस) की मार्च माह में हुई परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों के यूएमसी दर्ज हुए थे, उनकी सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर 24 एवं 25 अप्रैल को सुनवाई होगी। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डीएलएड (रि-अपीयर) के परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक की सुनवाई की जाएगी तथा 25 अप्रैल को सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) के परीक्षार्थियों की सुनवाई की जाएगी। जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन के केस दर्ज हुए हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को उन द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर पर उनकी व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है, इसके अतिरिक्त सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (नियमित) परीक्षार्थियों को सूचना देने के लिए संबंधित विद्यालयों की ई-मेल पर सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें