फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण में कैथल रहा ओवरऑल ट्राफी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर पर छह दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैथल के सतीश कुमार को तैराकी प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह मेमोरियल ट्रॉफी, भिवानी के रोहित कुमार को चप्पू द्वारा नाव चलाने की प्रतियोगिता में जगपाल सिंह मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि ओवरऑल ट्रॉफी जिला कैथल को मिली। चप्पू द्वारा किश्ती चालन प्रतियोगिता में भिवानी के रोहित कुमार ने प्रथम, चरखी दादरी के विकास ने द्वितीय व अंबाला के रोहित तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता में कैथल के सतीश कुमार ने प्रथम, कैथल के श्रवण सिंह ने द्वितीय, रोहतक के आशीष कुमार ने तृतीय व झज्जर के अमित कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। फर्स्ट एड प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के गुरप्रीत सिंह प्रथम, जींद का सतीश कुमार द्वितीय, कुरुक्षेत्र का संदीप कुमार तृतीय व फतेहाबाद के संदीप कुमार को सांत्वना पुरस्कार, होम गार्ड प्रतियोगिता में कैथल के श्रवण ने प्रथम, करनाल के सतीश ने द्वितीय, जींद के सतीश ने तृतीय, फतेहाबाद के मदन व कुरुक्षेत्र के गुरप्रीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चप्पू से नाव चलाने के लिए करनाल के रामपाल, झज्जर के अमित, कैथल के अनिल, रोहतक के आशीष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर तैराकी, किश्ती चालन, फर्स्ट एड, होमगार्ड प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डीआरओ विकास सिंहरोहा ने बताया कि एफसीआर कार्यालय चंडीगढ़ से अधीक्षक दिनेश यादव, सहायक आजाद सिंह, सहायक आशु शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य इंस्ट्रक्टर भगत सिंह, अतिरिक्त मुख्य इंस्ट्रक्टर भगत सिंह, इंस्ट्रक्टर राज कुमार, राजपाल, राजमल, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश हुड्डा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन









आपदा में किसी का जीवन बचाना समाज की सबसे बड़ी सेवा : रेणु फुलिया
शिविर के समापन अवसर पर अंबाला मंडल आयुक्त रेणु फुलिया बतौर मुख्यातिथि पहुंची। उन्होंने कहा कि आपदा के समय किसी का जीवन बचाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। राज्य स्तरीय बाढ़ राहत शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी आपदा के समय दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अपने-अपने जिलों में टीम बनाएं और नए लोगों को अपने साथ जोड़ें। प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के लिए हमेशा मुस्तैद रहने और अच्छे परिणाम के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में बाढ़ की समस्या होती है, इसलिए हमें जन जीवन व पशु धन के जीवन को बचाना है इसके लिए हमें हर चीज बारीकी से सीखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें