फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं : डाॅ. मनीषा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पिहोवा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों ठसका मीरां जी, जल्बेहड़ा, टबरा, नैसी, जख्वाला, कुपिया प्लॉट अधोया में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां लगातार जारी हैं। जिन जगहों पर बाढ़ का पानी इकठ्ठा हुआ, वहां पर कटा हुआ तेल और टेमिफास का छिड़काव किया जा रहा है ताकि मच्छर न पैदा हो सकें।
विज्ञापन

प्रवर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीषा सिंह ने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए ओटी टेस्ट करके पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। पंचायत घरों और धर्मशालाओं में स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों को बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। डायरिया और गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त रोगियों की पहचान करके दवाइयां वितरित की जा रही हैं और उनका फॉलोअप भी किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. रमा प्रवर चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें