फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया और मलेरिया को लेकर अलर्ट रहें स्वास्थ्य विभाग : डाॅ. वैशाली शर्मा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में स्वास्थ्य अ​धिकारियों की बैठक लेती अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली श
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर मलेरिया और एनीमिया मुक्त के लक्ष्य को पूरा करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को मिलकर समाज में जागरूकता लानी होगी। उक्त विचार अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब समाज जागरूक होगा तो निश्चित ही स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण के लक्ष्य को भी पूरा करना होगा। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए बच्चों, अभिभावकों में जागरूकता लानी होगी। एनीमिया से बचने के लिए आईएफए सप्लीमेंट की आयु वर्ग अनुसार निर्धारित खुराक, आंत के कीड़ों के लिए प्रत्येक छह माह में एल्बेंडाजोल की गोली, खून में हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच एवं उपचार, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, रोजाना हरी सब्जियां, फल, अनाज और दालें खाने तथा स्वच्छता पर ध्यान देने व शारीरिक व्यायाम करने के प्रति जागरूक करना चाहिए।

बैठक के दौरान सीएमओ डाॅ. सुखबीर सिंह, डाॅ. मनीषा सिंह और बिंदु राय ने टीकाकरण, मलेरिया और एनीमिया के साथ-साथ हीट वेव से बचाव करने के विषय पर पावर प्रेजेंटेशन के जरिए विशेष जानकारी दी। इस मौके पर पीएमओ डाॅ. अनुपमा सिंह, डाॅ. रमेश सभ्रवाल, डाॅ. मनीषा सिंह, डाॅ. अनुपमा, डाॅ. नीलम अरोड़ा, डाॅ. ऋषिपाल, डाॅॅ. राकेश भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें