फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाडवा में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक से शुक्रवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस सामने आ जाने से जिला खतरे में आ गया है। अब तक जिले का लाडवा ब्लॉक सेफ जोन में चल रहा था। एक दम से यहां पांच पॉजिटिव केस सामने आ जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पांचों केसों को मुलाना के मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है। इस पांच पॉजिटिव केसों से चार सब्जी विक्रेता हैं, वहीं एक व्यक्ति दो दिन पहले ही दिल्ली कारागार से फरलो पर अपने गांव लौटा था। पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस के बाद जिला में अब कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 11 हो गई है। अहम पहलू यह है कि चार दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के एक केस को अस्पताल से डिस्चार्ज कर जिले को कोरोना फ्री घोषित किया था, जिसके अगले ही दिन एक साथ छह पॉजिटिव केस सामने आए थे। इन छह पॉजिटिव केसों को आदेश मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया हुआ है। वहीं लाडवा क्षेत्र में पाए गई पॉजिटिव केसों मुलाना मेडिकल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लाडवा में जैसे ही 5 लोगों के कोरोना पॉजीटिव की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल यादव, डीएसपी भारत भूषण व लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजपाल की टीम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत अलर्ट हो गई। लाडवा शहर में पाए जाने वाले वार्ड की गलियों व तीनों गांव में गलियों को कंटेनमैंट जोन घोषित घोषित कर दिया गया।
दो दिन पहले ही फरलो पर लौटा था घर
कोरोना पॉजिटिव मिले पांच लोगों में से एक 28 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पहले ही दिल्ली कारागार से फरलों पर अपने गांव आया था। करीब 60 वर्षीय बकाली निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सब्जी मंडी में ही नहीं बल्कि दिन में लाडवा में एक ज्वेलर्स की दुकान पर और दुकान पर आने से पहले वह सुबह लाडवा सब्जी मंडी से दुकानदारों की खरीदी सब्जी को अपनी रेहड़ी पर उनकी दुकानों पर भेजने का काम करता था। करीब 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव वार्ड नंबर 11 रेहड़ी-फड़ी का काम करता है। घरौला निवासी 40 वर्षीय एक किसान भी कोरोना पॉजिटिव मिला वह खेतों में सब्जी लगाता है और मंडी में सब्जी बेचने के लिए आता है। वार्ड नंबर 9 निवासी करीब 47 वर्षीय व्यक्ति लाडवा सब्जी मंडी में आढ़ती है।
विज्ञापन

पांच दिन तक सब्जी मंडी रहेगी बंद
लाडवा सब्जी मंडी में आने वाले सभी आढ़तियों, किसानों, सब्जी विक्रेताओं व रेहड़ी-फड़ी वालों के दो दिनों तक लगातार लाडवा के सरकारी अस्पताल में कोरोना टैस्ट किए गए थे। इनमें से करीब 5 लोग पॉजिटिव पाए गए है। लाडवा मार्केट कमेटी द्वारा प्रशासन के आदेशों पर पांच दिनों तक सब्जी मंडी बंद रखने का आदेश जारी किए गए है। यह जानकारी मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह ने दी। इस दौरान सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आने वाले, दुकान आदि खोलने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
500 लोगों का कराया गया था कोरोना टेस्ट
लाडवा की सब्जी मंडी में आने वाले करीब 500 लोगों को प्रशासन द्वारा कोरोना टैस्ट करवाया गया था। करीब 300 लोगों की रिपोर्ट आई है। 300 लोगों की आई रिपोर्ट में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दो लाडवा के है तथा तीन ग्रामीण क्षेत्र के पाए गए है। अभी करीब 200 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव आने वाले में एक वार्ड नंबर 9 से है और एक वार्ड नंबर 11 से, जबकि तीन गांव बकाली , घरोला व खेड़ी दाबदलान ग्रामीण क्षेत्र से है।
3747 में से 3381 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगटिव: सीएमओ
सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उपमंडल लाडवा में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इन लोगों के सैंपल पिछले 3 दिनों में सब्जी मंडी से लिए गए थे। इस सब्जी मंडी से 3 दिनों में लगभग 500 सैंपल लिए थे, इन 5 पॉजिटिव केसों में से 4 सब्जी विक्रेता है। इन पांचों लोगों की कड़ी में लाडवा से अब तक 77 सैंपल लिए जा चुके है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 3747 सैंपल लिए जा चुके है। इन सैंपलों में से 3381 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है व 325 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकि है।
डा. सुखबीर ने कहा कि लाडवा के 5 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक 32 वर्षीय युवक गांव खेड़ी दबदलान, एक 46 वर्षीय युवक वार्ड नंबर 11 से, 60 वर्षीय व्यक्ति गांव बकाली, 47 वर्षीय व्यक्ति लाडवा के वार्ड नंबर 9 तथा 40 वर्षीय युवक गांव घरौला से है। इन पांचों मरीजों को मुलाना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इन पांचों की चैन में स्वास्थ्य विभाग ने देर सायं तक लाडवा से 77 सैंपल ले लिए है। उन्होंने कहा कि गत दिवस 6 पॉजिटिव केसों के लिए गए सैंपलों में से आजाद नगर वासी महिला की चैन में 7 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक व्यक्ति जो सिंगापुर से शुक्रवार को कुरुक्षेत्र आया है, इस व्यक्ति का सैंपल लेकर 14 दिनों के लिए पिहोवा पूजा कॉलोनी घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इस जिले में अब तक 14 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी, जिसमें से तीन ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें