दोपहर के समय दिखा लॉकडाउन का असर बंद पड़ी दुकानें
- फोटो : Kurukshetra
लाडवा क्षेत्र में छह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन के आदेश पर अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। जिससे बाजारों में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। फल-सब्जी, दूध डेरी व मेडिकल की दुकानों पर भी ईक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। थाना प्रभारी डीएसपी हरप्रीत सिंह ने सुबह ही बाजार का दौरा करके दुकानदारों को 23, 24 व 25 मई तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। शनिवार को लॉकडाउन के चौथे चरण में लॉकडाडन 1 व 2 जैसे हालत दिखे।
बता दें लाडवा क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से बाबैन क्षेत्र में भी भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से बाबैन में भी तीन दिन के लिए बाजार बंद किए जाने के आदेशों की लोग पालन कर रहे है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने घरों से बाहर न आए बल्कि अपने घरों में ही रहे और मुंह पर मास्क लगाने के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।