इस्माईलाबाद। सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से गांव ठसका मीरांजी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मेडिकल वैन के जरिए लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं साथ ही आधार कार्ड, पेंशन और परिवार पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों में संशोधन की सेवा भी उपलब्ध कराई गई। सरपंच मीना कुमारी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जन सेवक के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे नेता समाज के लिए मिसाल हैं।
सांसद जिंदल के प्रयास से उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जो सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काट सकते। खासकर महिलाएं इन शिविरों का अधिक संख्या में लाभ उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओपी जिंदल की सोच को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन के जरिये शालू जिंदल भी लगातार लोगों के संपर्क में रहकर उनके सुख दुख बांट रही हैं। उनकी चलाई यशस्वी योजना से बेटियां भी शिक्षा क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रही हैं।
मेडिकल टीम की ओर से डॉ. प्रमोद ने बताया कि मेडिकल वैन के जरिए ठसकां मीराजी गांव में 102 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यशस्वी योजना के लिए 12 लोग सुझाव लेने पहुंचे। इसके अलावा आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र जैसी सेवाओं में भी सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के निर्देशानुसार सभी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ