फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक हेल्थ कैंप में 78 बच्चों के स्वास्थ्य की गई जांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेदिक हेल्थ कैंप में बच्चों की जांच करते चिकि​त्सक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से गवर्नमेंट स्कूल लोहार माजरा में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा व स्कूल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिला कारागार के सहयोग से कर्मचारियों की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए योग कैंप भी संचालित किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि गवर्नमेंट स्कूल लोहार माजरा में आयोजित कैंप आयुष आरोग्य मंदिर लोहार माजरा के चिकित्सकों के माध्यम से लगाया गया। इस कैंप के दौरान डॉ. जगीर सिंह ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दिनचर्या व ऋतुचर्या के महत्व के बारे में जानकारी दी। आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों जैसे गिलोय, आंवला, तुलसी, एलोवेरा व अश्वगंधा के औषधीय गुणों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त रसोई में उपयोग होने वाले औषधीय मसालों के लाभ भी बताए गए। इसमें जीरा को पेट संबंधी समस्याओं में, हल्दी को चर्म रोगों में और अदरक को जोड़ों के दर्द व सर्दी-जुकाम में उपयोगी बताया गया। कैंप में कुल 78 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक रणजीत सिंह सहित अध्यापक हरिकेश, राजेंद्र सिंह, रमन शर्मा एवं जसविंदर कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से जिला कारागार के सहयोग से कर्मचारियों के लिए विशेष योग फिटनेस कैंप आयोजित किया जा रहा है, जो अप्रैल माह तक निरंतर चलेगा। योग सहायक रजत कंबोज द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम व भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में जिला कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें