फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिरसमा में की 60 रोगियों की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​स्वास्थ्य शिविर के दौरान रोगियों की जांच करती एमएमओ डॉ मीनाक्षी एवं अन्य विशेषज्ञ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला आयुर्वेद अधिकारी के निर्देश पर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मथाना की ओर से गांव सिरसमा में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एएमओ डॉ. मीनाक्षी ने रोगियों की जांच करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उचित परामर्श दिए। इस दौरान 60 से अधिक रोगियों को परामर्श और औषधि भी वितरित की गई। सहयोगी सुभाष और अमृता ने रोगानुसार योग के लाभ बताए। डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि अधिकतर रोगियों में गैस, अमलपित, संधिवात, वातरक्त की समस्या मिली। उन्होंने रोगमुक्त जीवनशैली के लिए आहार विहार रहन-सहन में बदलाव संबंधी टिप्स भी सुझाए। सरपंच नरेंद्र और उनके साथ बलदेव एवं सुभाष ने शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें