फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक सरकार की नाकामी, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खैहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा जेजेपी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर खैहरा ने कहा कि हर बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है। इससे न केवल मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद होता है बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। यह सिर्फ एक सामान्य गलती नहीं, सरकार और प्रशासन की सीधी नाकामी को दर्शाता है। लाखों युवा दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन कुछ भ्रष्ट तत्वों और लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है। बार-बार पेपर लीक से युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। यह राज्य और समाज के लिए खतरनाक है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून लाकर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें