फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर किया हवन-यज्ञ

विज्ञापन
हनुमान जी का तिलक करते पंडित सुशील कुमार शास्त्री। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से विष्णु कॉलोनी में श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। क्लब की ओर सभी की सुख शांति के लिए हवन-यज्ञ किया गया। दुखभंजन मंदिर के पुजारी पंडित सुशील शास्त्री ने पूरे मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ किया। क्लब के सभी सदस्यों ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं।
पंडित सुशील शास्त्री ने कहा कि मान्यता के अनुसार बल, बुद्धि और विद्या के सागर माने जाने वाले पवनपुत्र हनुमान जी का जन्म कार्तिक मास के कृष्णपक्ष के चतुर्दशी को हुआ। कार्तिक मास में पड़ने वाली इस पावन पर्व को नरक चतुर्दशी, नरक चौदस के रूप में भी जाना जाता है। हनुमान जी को चिरंजीवी माना गया है। यही कारण है कि कलयुग में हनुमान जी की साधना को अत्यंत ही शुभ और शीघ्र फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

कहा कि यदि संकट के समय हनुमान जी का सच्चे मन से सुमिरन किया जाए तो वे अपने भक्त को बचाने के लिए दौड़े चले आते हैं। पृथ्वी पर जहां कहीं भी उनके प्रभु श्री राम का गुणगान होता है, वहां पर वे जरूर मौजूद रहते हैं। हनुमत भक्ति करने वाले साधक पर हर समय बजरंगी की कृपा बरसती है और उसके सभी दुख, भय और रोग दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व भजन गाए गए। क्लब की ओर से हनुमान जी की झांकी भी प्रस्तुत की गई। झांकी में हनुमान जी का अभिनय बजरंगी कुलवंत सिंह भट्टी ने निभाया। क्लब के सभी सदस्यों ने हनुमान जी को तिलक किया। इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, मास्टर सुंदर लाल, गुलशन रतड़ा, महेंद्र ठाकुर, राम अवतार मित्तल, ओमप्रकाश कालडा, राजेश बंसल, रमेश शर्मा, मंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें