लाडवा। शिवरात्रि के अवसर पर गांव झंडोला के माता ज्वाला मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित बलविंद्र शर्मा ने कहा कि जो भी शिवभक्त सावन मास की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं। उनके परिवारों में हर प्रकार की सुख शन्ति, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि जो भी शिव भक्त कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, उन्हें विशेष फल प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है, जिसमें शिवभक्त महादेव की अराधना में डूब जाते हैं। उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा पाठ करने से सभी शिवभक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है ओर उन्हें सभी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी शिव प्रेमियों से आह्वान किया कि वे शिवरात्रि के पर्व पर शिवलिंग पर गंगाजल जरूर चढाएं। ताकि उनके घरों में हमेशा सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली का वास बना रहे। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधी राहुल, मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक शर्मा, मामराज सैनी, फकीर चंद कश्यप, राजबीर कश्यप, प्रदीप कश्यप, पवन कुमार, राकेश सैनी, शिव दयाल, राजीव कुमार, सोम सैनी, कृष्ण शर्मा, सुभाष कश्यप, महिंद्र कश्यप, विक्की कश्यप व अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।