फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता रही गर्मी, आज से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनमानस काफी परेशान है। दिन-रात उमस सता रही है। लोग बारिश के इंतजार में आसमान की ओर दिनभर ताकते रहते हैं, लेकिन राहत की एक बूंद नहीं बरस रही।
सोमवार को दोपहर के समय सूर्यदेव की तपिश से लोग अपना बचाव करते नजर आए। वहीं गर्मी के बीच मौसम विभाग ने फिर से राहत भरी सूचना दी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लगातार एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। सप्ताह के किसी दिन यदि बारिश नहीं भी हुई तो भी गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं बुधवार को 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान। वीरवार को 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान 29 डिग्री पर आ जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को भी 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। रविवार को बारिश होने की 60 फीसदी संभावना है, जिससे तापमान 31 डिग्री पर आने के आसार हैं। सोमवार को 50 प्रतिशत बारिश के साथ तापमान 32 डिग्री पर आ सकता है। मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें