फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हसला कुरुक्षेत्र ने नवनियुक्त राज्य प्रधान सतपाल सिंधु का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने अपनी टीम के साथ नवनियुक्त राज्य प्रधान सतपाल सिंधु को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। हसला कुरुक्षेत्र के पूर्व जिला प्रधान डॉ. दिनेश यादव, चेयरमैन सतबीर कौशिक, पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश सैनी, प्राचार्य बंसीलाल, लाडवा खंड प्रधान तिलकराज शर्मा, शाहाबाद खंड प्रधान संदीप तंवर, बाबैन खंड प्रधान नीलम देवी, पिहोवा खंड प्रधान गुरमीत सिंह तथा अन्य प्राध्यापक साथियों ने नवनियुक्त राज्य प्रधान सतपाल सिंधु को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा के सबसे बड़े संगठन हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के संगठन विस्तार को लेकर चली चुनावी प्रक्रिया ब्लॉक प्रधान, जिला प्रधान और राज्य प्रधान के चयन के साथ ही संपन्न हो गई है। 14 दिसंबर 2024 से शुरू हुई इस चुनावी प्रक्रिया में जहां सभी 22 जिलों से जिला प्रधान तथा 119 ब्लॉक से ब्लॉक प्रधान का चयन किया गया, जिन्होंने वोट के माध्यम से सतपाल सिंधु को पुनः अपना राज्य प्रधान चुना है। राज्य प्रधान के पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिसमें से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस ले लिया था। हसला राज्य प्रधान का चुनाव चार उम्मीदवारों सतपाल सिंधु, अजेंद्र कुंडू, जोगेंद्र लोहान और कृष्ण निर्माण के बीच लड़ा गया। रविवार को राज्य प्रधान के पद पर उम्मीदवारों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें सतपाल सिंधु को कुल 68 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर जोगेंद्र लोहान को 61 मत मिले। अजेंद्र कुंडू को 10 और कृष्ण निर्माण को एक भी मत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें