फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नच ले हरियाणा में रही हरियाणवी लोक नृत्यों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विरासत द हेरिटेज विलेज मसाना में डांस अकादमी कैथल तथा सामाजिक एवं लोक सांस्कृतिक जागरूकता संगठन कैथल द्वारा नच ले हरियाणा-2024 हरियाणवी लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों से लगभग तीन हजार बच्चों ने ऑडिशन दिया। इनमें से 150 को प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्यों के माध्यम से लोक संस्कृति के विविध स्वरूप प्रस्तुत कर धूम मचाई। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक डांस गुरु लव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को लोक नृत्य के अहम पहलुओं से अवगत करवा कर ज्ञानवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के 20 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। यह जानकारी विरासत के प्रवक्ता मयंक शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान नच ले हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डांस अकादमी कैथल की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में लोक नृत्यों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में किडजी स्कूल की गोरानवी ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की वियाना ने द्वितीय स्थान, मिलेनियम स्कूल की जसमायरा ने तृतीय स्थान, डीएवी स्कूल की मिशिता ने चतुर्थ स्थान व मिलेनियम स्कूल की तविशा ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की दिव्याना प्रथम, डीपीएस स्कूल की इशिका द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल की गारवी तृतीय, डीपीएस स्कूल की मनकीरत चतुर्थ स्थान व डीएवी पब्लिक स्कूल की समायरा पांचवें स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में डीपीएस स्कूल की धान्या ने प्रथम, डीएवी पुलिस स्कूल की अविका ने द्वितीय, गीता कन्या विद्यालय की इशिका गोयल ने तृतीय, डीपीएस स्कूल की यशिका ने चतुर्थ स्थान व पूजा माॅडर्न स्कूल की सिमरन ने पांचवां स्थान हासिल किया।

डांस गुरु लव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में डॉ. विनय गुप्ता कैथल, पवन कौशिक भिवानी व अशोक कुमार दिल्ली ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक संपर्क विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, भाजपा नेता व रोड क्षत्रिय प्रगति मंच प्रदेशाध्यक्ष बाबू राम टाया, समाज सेवी सौरभ, कुलदीप शर्मा, महेंद्र खनौदा, राजकुमार वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें