अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में बाबैन के गांव रामसरन माजरा की बेटी अंजू शर्मा की मौत हुई है। अंजू शर्मा अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी लेकिन विमान हादसे के बाद मां का अपनी बेटी से मिलने का ख्वाब अधूरा ही रह गया। अंजू शर्मा फिल्म स्टार मिलन शर्मा की बहन अंजू शर्मा पुत्री जगदीश शर्मा गुजरात के वडोदरा शहर में रहती थी। अंजू शर्मा की पुत्री निम्मी शर्मा लंदन में रहती हैं।
हादसे के बाद बेटी ने दी मामा को जानकारी
गुरुवार को अंजू शर्मा अपनी बेटी से मिलने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जा रही थी। लेकिन अंजू को क्या पता था कि आज उसकी जिंदगी का अंतिम दिन होगा। जैसे ही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हुई निम्मी शर्मा को इसका पता चल गया क्योंकि उसे पता था कि आज उसकी मम्मी अंजू शर्मा इसी फ्लाइट से लंदन आ रही हैं। उसने तुरंत इस दुर्घटना की सूचना अपने मामा मिलन शर्मा को दी।