फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गतका प्रतियोगिता में हरियाणा टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रथम राष्ट्रीय पायथियन खेल के दौरान हुई गतका प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम चैंपियन रही है, जबकि पंजाब की टीम दूसरे और चंडीगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही । चैंपियन टीम के साथ यहां लौटे नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह प्रथम राष्ट्रीय पायथियन खेल प्रतियोगिता पंचकूला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई, जिसमें गतका खेल को भी शामिल किया गया। इस खेल में गतका के 12 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया, जिसमें लगभग 200 खिलाड़ी शामिल थे। इसमें हरियाणा की टीम चैंपियन रही, जबकि दूसरे स्थान पर पंजाब और तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ की टीम रही है।
उन्होंने बताया कि इस खेल में हरियाणा की अर्जमीत कौर, वाइसप्रीत सिंह, अश्मित कौर, जसकीरत कौर, अरमानदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, सिमरनप्रीत सिंह आदि ने गोल्ड मेडल अपने नाम कराया। राष्ट्रीय पायथियन खेल इंडिया के प्रधान बजिंदर गोयल ने खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए, जबकि नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। इस मौके पर रेफरी कर्णजीत सिंह, जश्नप्रीत सिंह, अख़्शदीप सिंह, अमृतपाल सिंह और गुरकीरत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें