फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना महिलाओं के उत्थान में देगी योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण काम कर रही है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना शुरू की है। योग्य प्रार्थी इस अवार्ड के लिए 30 दिसंबर 2022 तक अपना आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार सबका-साथ सबका विकास की मूल धारा पर काम करते हुए प्रदेश के हर नागरिक के लिए अहम कदम उठा रही है। महिला उत्थान को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार की शुरुआत की गई है। यह कदम निश्चित तौर पर महिलाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रदेश की राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और उसने महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हो, नामांकित महिला नामांकन की तिथि को जीवित होनी चाहिए, इसमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो काफी संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों के बाद जीवन की मुख्यधारा में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें