फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की आम सभा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बुधवार को आम सभा होगी। इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। आमसभा में कोरम पूरा करने के लिए दो तिहाई सदस्यों की शर्त को हटाए जाने पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, यह सफल हो पाएगी या नहीं और क्या बड़ा फैसला लिया जाएगा, इसके लिए संगत के साथ-साथ सदस्यों में भी कोतूहल बना हुआ है।
विज्ञापन

आम सभा से एक दिन पहले बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक में भी कोई सदस्य नहीं पहुंचा जबकि कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक पहले ही रद्द कर दी गई थी जिसके पीछे बुधवार को आम सभा की बैठक रही है। आम सभा की बैठक से एक दिन पहले कार्य करने की बैठक का कोई औचित्य भी नहीं रहा है। इसलिए पहले ही सभी सदस्यों को सूचित कर दिया गया था।
बुधवार को होने वाली आमसभा तीसरी बार होगी। सबसे पहले प्रधान जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में 7 जनवरी को आम सभा बुलाई गई थी जिसमें पूर्ण बहुमत से करीब 104 करोड़ का बजट पारित करने का दावा किया गया था। इसी के बाद कमेटी में विवाद गहरा गया था और दादूवाल पक्ष न्यायिक आयोग में पहुंच गया था। झींडा ने दूसरी बार आम सभा की बैठक 10 फरवरी को बुलाई थी और वह भी रद्द करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें