फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, बस चालक की मौत, बच्चे समेत 23 सवारियां जख्मी

Sat, 24 Aug 2024 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हादसे में बस परिचालक व आठ साल के बच्चे समेत 23 सवारियां जख्मी हो गई। एक को रेफर किया गया है। टक्कर के बाद रोड पर ट्रक पलट गया। मृतक बस चालक सोनीपत का रहने वाला है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। घायल बच्चा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र में जीटी रोड पर खानपुर कोलियां के नजदीक रोडवेज की बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक आठ साल का बच्चा और चार महिलाओं समेत 23 सवारियां जख्मी हो गईं। मृतक की शिनाख्त 47 वर्षीय नरेंद्र कुमार निवासी बयानपुर जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोनीपत डिपो की बस सुबह राजधानी दिल्ली से लुधियाना पंजाब के लिए चली थी। बस में 50 से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे बस खानपुर कोलियां के नजदीक पहुंची तो बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक रोड के बीच में ब्रेक लगा दिए। इस कारण उसके पीछे आ रही रोडवेज की बस उससे टकरा गई।

बस की जोरदार टक्कर से ट्रक सड़क पर पलट गया। हालांकि बस में सवार लोगों ने चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीम व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बस और ट्रक में सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बस चालक नरेंद्र की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह लोग हुए जख्मी
इस भीषण हादसे में परिचालक देवीलाल 50 निवासी सोनीपत, विकास 20, आरती 23 निवासी इंद्री, गौरव 8 जिला करनाल, रामबीर 63 अंबाला छावनी, नरेश अंबाला, आशीष, मिथिलेश, रमन 26 निवासी लुधियाना, निर्मित, फरीद 50 निवासी यूपी, पूजा, चांद, चंद्रवती 56, महेंद्र 45, राघव 34, ग्रेसी शर्मा 20 निवासी दिल्ली, दिल्ली, दिल्लू 26, अशोक 66 निवासी पानीपत, राजपाल 60, सुरेंद्र सिंह 30, कृष्ण कुमार व कृष्णा देवी 50 निवासी कुरुक्षेत्र जख्मी हुए। इनमें से रामबीर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे करनाल रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन
जांच अधिकारी एएसआई सुनील सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें