फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। बिलोचपुरा गांव के पास एक सड़क हादसे में शनिवार देर रात हरियाणा पुलिस के होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने से हुआ। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र हीरा लाल निवासी नंद कॉलोनी पिहोवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी गांव कैंथला ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में होमगार्ड के पद पर कुरुक्षेत्र में तैनात है। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कुरुक्षेत्र की सुरक्षा शाखा में ड्यूटी दे रहा है। शनिवार की रात को वह ड्यूटी के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर रविंद्र के साथ पिहोवा की ओर आ रहे थे। जब वे एनएच-152 फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से आई और उसकी मोटरसाइकिल के पीछे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वाहन फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराया।

हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आई। रविंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई, जबकि संदीप के हाथ-पैर और शरीर पर भी काफी चोटें लगी। संदीप ने बताया कि हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके पर रुका। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पिहोवा पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‎
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें