फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पैंशनर्ज वेल्फेयर सोसाइटी ने राहत कोष के लिए खेल मंत्री को सौंपा चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। हरियाणा पैंशनर्स वेल्फेयर सोसाइटी की तरफ से प्रदेश उपप्रधान रामलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड के नाम खेल मंत्री को 1 लाख 17 हजार 900 की सहायता राशि का चैक सौंपा गया। उपप्रधान रामलाल शर्मा ने खेल मंत्री को बताया कि सोसाइटी के सभी सदस्यों ने सहमति से जरूरत की इस घड़ी में सरकार की मदद के लिए यह सहयोग राशि एकत्रित की है। खेल मंत्री ने कहा कि सोसायटी के सभी सदस्यों द्वारा सरकार को दिया गया यह योगदान बहुमूल्य है। सोसाइटी की सदस्य कुलवंत कौर की तरफ से खेल मंत्री को सैकड़ों मास्क भी सौपे गए। जिन्हें खेल मंत्री ने पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार के हवाले करते हुए पुलिसकर्मियों में बांटने के निर्देश दिए। उपप्रधान कुलवंत कौर ने ये मास्क अपने घर पर ही निशुल्क बांटने के लिए तैयार किए हैं। सोसाइटी के अलावा श्री अष्ठ विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन अमन पंजेटा, राजेश कुमार व शिवकरण शर्मा ने भी खेल मंत्री को पांच सौ से अधिक मास्क सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें