फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय ने कोरोना महामारी को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय में कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए एनएसएस इकाई प्रभारी सीमा पांडे के नेतृत्व में कोरोना वायरस महामारी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 16 से 19 अप्रैल 2020 तक छात्राओं के द्वारा पोस्टर तथा स्लोगन लेखन से कोरोना वायरस महामारी से बचाव के सभी उपाय एवं लक्षण को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इनका प्रचार एवं प्रसार करके लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त एनएसएस की स्वयं सेविका छात्राओं के द्वारा घर पर बनाए हुए मास्क का उनके आसपास के क्षेत्रों में वितरण भी किया गया। इस जागरूकता अभियान में लगभग 30 छात्राओं ने सक्रिय रुप से भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. जसवीर कौर ने इस वैश्विक आपदा के समय में लॉक डाउन के दौरान राहत एवं बचाव के कार्यों में सहयोग करने के लिए एनएसएस इकाई के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें