कुरुक्षेत्र। जापान के टोक्यो में हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी का अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ना
कुरुक्षेत्र/टोक्यो। विदेश प्रवर्तन विभाग हरियाणा और कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जापान के टोक्यो में हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। भारत मंडपम में स्थापित हरियाणा पवेलियन न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है बल्कि जापान और अन्य देशों के लोगों के आकर्षण का केंद्र भी है। इसमें विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है।
विरासत के प्रवक्ता अभिनव पूनिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधान मुख्य सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित अग्रवाल और प्रदेश सरकार के विदेश सहयोग विभाग के मुख्यमंत्री सलाहकार पवन कुमार चौधरी ने अवलोकन किया। विरासत प्रदर्शनी में हाथ से बने हुए बीजने, फुलड़ियां पेपर मैसी से बने हुए बोहिए, सिर पे रखने वाली इंडियां, हाथ से बनी हुई खाना रखने की चंगेरी, वायल और हरियाणा की हस्तकला की प्रतीक विभिन्न प्रकार की चूंदड़ियां, हाथ से बने हुए मिट्टी के बर्तन और हरियाणवी हस्तकला के विविध नमूने प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं।
अभिनव पूनिया ने बताया कि विदेश प्रर्वतन विभाग हरियाणा की टीम ने पिछले दिनों विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र का अवलोकन किया। अवलोकन कर टीम ने जापान के टोक्यो शहर में लगने वाली प्रदर्शनी के लिए विषय-वस्तुओं का चयन किया। हरियाणा पवेलियन में सजाई गई प्राचीन विषय-वस्तुएं प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ जापान के लोगों के लिए भी उत्साह का केंद्र बनी हुई हैं।
जापान में विरासत प्रदर्शनी हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, हरियाणा की लोक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दे रही है। इस प्रदर्शनी का गत दिवस हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल ने अवलोकन किया। पूनिया ने बताया कि इससे पूर्व विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से ऑस्ट्रेलिया और बुल्गारिया में भी हरियाणवी हस्तकला प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है।
कुरुक्षेत्र। जापान के टोक्यो में हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी का अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ना