फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मनोहर लाल बोले- करनाल के बाद अब लाडवा को सीएम सिटी का खिताब देने आया हूं

Sat, 21 Sep 2024 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा)

सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बड़े मार्जिन से नायब सिंह सैनी की जीत के लिए जनता से अपील की। मनोहर लाल ने कहा कि आज लाडवा की जनसभा के बीच वह नए सीएम सिटी का खिताब लाडवा को सौंपने आए हैं। 
विज्ञापन
लाडवा पहुंचे मनोहर लाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर विधानसभा चुनाव में एक क्षेत्र ऐसा होता है जहां से एक ऐसा विधायक चुना जाता है जो प्रदेश का सीएम बनता है। उसके बाद उस क्षेत्र और उस शहर को सीएम सिटी के नाम से जाना जाता है। पहले यह खिताब करनाल को मिला हुआ था जब करनाल विधानसभा क्षेत्र से मनोहर लाल विधायक बने और बाद में सीएम बने। अब वे सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लाडवा विधानसभा क्षेत्र को सीएम सिटी का खिताब देने के लिए आए हैं।

विज्ञापन


यह कहना था पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का। विधानसभा चुनावों के बीच वे शनिवार को शिवाला रामकुंडी लाडवा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत किया गया। इससे पहले वे कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में भी पहुंचे और स्वामी ज्ञानानंद से मुलाकात की।

उन्होंने कार्यक्रम में लाडवा की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपने लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सीएम नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों और बड़े मार्जिन से जीत दिलाएं। मनोहर लाल ने कहा कि आज लाडवा की जनसभा के बीच वह नए सीएम सिटी का खिताब लाडवा को सौंपने आए हैं। यहां से चुनाव जीतकर नायब सिंह सैनी विधायक ही नहीं और सीएम भी बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी को बड़े मार्जिन से जीत तो दिलवानी ही है और साथ में पूरे हरियाणा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार भी बनानी है। यह श्रेय भी जनता को ही जाएगा। ऐसा होने पर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का भी नया रिकार्ड बनेगा और यह खिताब भी नायब सिंह सैनी और जनता के नाम लिखा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी के बारे में कहा कि नायब सैनी भाजपा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि उनके सीएम के कार्यकाल में जितने काम उन्होंने किए उसकी तुलना में सीएम नायब सैनी ने मात्र छह महीने में जो काम कर दिखाए उसके बाद वे उनसे भी कहीं आगे निकल गए। इस प्रकार से ऐसे समर्पित और गुणी मुख्यमंत्री के लिए जनता को आने वाली पांच अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर नायब सिंह सैनी को विजयी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें