पिहोवा। डीएवी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
पिहोवा। डीएवी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग और एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू मुक्त भारत की ओर से एक कदम थीम पर एक स्लोगन राइटिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरप्रीत कौर और बलजिंदर कौर (बीए तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान कुलविंदर कुमार (बीए तृतीय सेमेस्टर), तृतीय स्थान रौनक और गौरव प्रकाश (बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान त्रिशा सैनी, सिमरन, हर्षप्रीत कौर और समनदीप कौर (बीए तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान हर्षदीप कौर, प्रीत और सतविंदर कौर (बीए प्रथम सेमेस्टर), तृतीय स्थान रिया और महक (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएशन के संयोजक डॉ. सुदीप कुमार ने कहा कि तंबाकू के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव पड़ते हैं। युवाओं को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी समाज में परिवर्तन की धुरी है।
स्लोगन राइटिंग और पेंटिंग के माध्यम से प्रतिभागियों ने तंबाकू के विरुद्ध जागरूकता फैलाने वाले संदेशों को जीवंत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. इकबाल सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान), प्रो. सुखबीर (असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास) और प्रो. अभिषेक शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी) ने रचनाओं की मौलिकता, संदेश की स्पष्टता और प्रस्तुति की उत्कृष्टता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।