फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: असीम गोयल को राज्यमंत्री बनाए जाने पर व्यापारी वर्ग में खुशी

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राज्यमंत्री असीम गोयल को बधाई देते अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी। विज्ञप्त
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अंबाला के विधायक असीम गोयल को राज्यमंत्री बनाए जाने पर शहर व क्षेत्र के आढ़तियों व व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल बना हुआ है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद कंसल(टोनी) की अध्यक्षता में आढ़तियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त राज्यमंत्री असीम गोयल से मिला और बधाई दी। उन्होंने कहा कि असीम गोयल के राज्यमंत्री बनने से वे आढ़तियों व व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से सरकार के समक्ष रखेंगे तथा समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि असीम गोयल खुद एक व्यापारी है जिसके चलते वे व्यापारियों की समस्याओं को भली भांति समझते है। उनके राज्यमंत्री बनने से पूरे व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर बनी हुई है। इस अवसर पर उनके साथ अनाज मंडी सचिव पुनीत बंसल, राजीव कौशल, संजीव गोयल, पुरुषोत्तम कंसल, महिंद्र सिंह, विजय गोयल, कुलदीप कौशल, रूपेश गांधी, वेदप्रकाश गोयल, मुकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें