फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हनुमान ने अशोक वाटिका को उजाड़कर खाए फल, दर्शकों में भी बांटे

विज्ञापन
लाडवा। रामलीला का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से रामलीला के 11वें दिन के मंचन में अशोक वाटिका के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसमें सर्वप्रथम सीता को राम की याद में तड़पते हुए दिखाया गया। इसके बाद हनुमान लंका में प्रवेश करते हैं और प्रवेश द्वार पर लंकिनी उन्हें रोकने का प्रयास करती है, जिसे हनुमान ने अपनी गदा से सबक सीखा कर लंका में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अशोक वाटिका में छिप कर बैठ गए जहां रावण आकर सीता को न केवल समझाता है बल्कि डराता धमकाता भी है। हनुमान जी का माता सीता को प्रभु राम की अंगूठी दिखा कर अपनी पहचान करना और सीता जी का अंगूठी देख कर खो जाना जैसे दृश्यों ने जमकर समा बांधा। हनुमान ने अशोक वाटिका को उजाड़कर फल खाए और दर्शकों में भी बांटे।
अंत में रावण की ओर से हनुमान का वध करने पर विभीषण का रोकना व रावण की ओर से हनुमान की पूंछ में आग लगाकर भेजने जैसे दृश्यों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। दर्शकों में समिति की तरफ से मंचन के बाद अशोक वाटिका का प्रसाद वितरित किया गया। समिति के वेशभूषा प्रबंधक रणित कांबोज ने बताया कि मंचन का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की प्रधान मोनिका बंसल ने महाबली हनुमान की आरती कर किया गया। समिति की तरफ से अतिथियों को सम्मान पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

लाडवा। रामलीला का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें