कुरुक्षेत्र। हस्तशिल्प मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रत्नावली महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति और छात्र हुनर की धमक देखने को मिल रही है। युवाओं के उत्साह की झलक रत्नावली हस्तशिल्प मेले में साफ दिखाई दे रही है, जहां 40 से ज्यादा स्टॉलों पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने अपने हाथों से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। तीन दिन में इन स्टॉलों की बिक्री लाखों रुपये तक पहुंच गई, जो छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता का प्रमाण है।
यह आयोजन स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। युवाओं में आत्मविश्वास की लहर दिखाई दे रही है। यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के बच्चे स्कूल के छात्र यश मेहरा की ओर से लगाया गया फूड काॅर्नर सबका पसंदीदा बना हुआ है।