फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत को जानो प्रतियोगिता में गुरुकुल की टीम प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेधावी बच्चों के साथ प्रबंधक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्तरी हरियाणा प्रांत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। गुरुकुल की ओर से आर्यन और अभिराज ने अपनी सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और विषयों पर मजबूत पकड़ का परिचय देते हुए बाजी मारी। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को भारत विकास परिषद की फतेहपुर पूण्डरी शाखा ने किया। गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा और प्राचार्य सूबे प्रताप ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें