फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : डाॅ. ऋषिपाल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान  शहीद सुरेंद्र कुमार के पिता रोणकी राम को सम्मानित करते मुख्यात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उमंग संस्था की ओर से गांव बारना के शहीद सुरेंद्र कुमार की याद में पीएमश्री शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। शहीद सुरेंद्र कुमार वर्ष 2001 में जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में नाबार्ड के निदेशक डॉ. ऋषिपाल मथाना और सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुमन सिंह किरमच पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्था अध्यक्ष देवीलाल बारना ने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से शहीद की याद में समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें