फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में गुरुकुल का अंकित और रुद्रांश प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुरस्कार को दिखाते हुए विजेता छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत ग्रीन अर्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया तथा जूनियर और मध्यम वर्ग में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर गुरुकुल परिसर में खुशी का माहौल है तथा निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार और प्राचार्य सूबे प्रताप द्वारा परिसर में पहुंचने पर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गुरुकुल के अंकित चौधरी ने पहला, विक्रमादित्य ने दूसरा तथा अभिषेक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि मध्यम वर्ग में भी गुरुकुल के रुद्रांश साहू ने पहला, हर्षवर्धन ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान हासिल किया। ये प्रतियोगिता ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में करवाई गई, जिसमें प्रदेश के करीब 20 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों की आयु और कक्षा के मुताबिक प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें छठी से आठवीं तक जूनियर वर्ग, नौवीं से 12वीं तक मध्यम वर्ग और इसके बाद की कक्षाओं के छात्रों को सीनियर वर्ग में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें