फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कुरुक्षेत्र गो नस्ल सुधार की दिशा में कर रहा महत्वपूर्ण कार्य : आचार्य देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल युवाओं के भविष्य निर्माण के साथ-साथ सशक्त राष्ट्र और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुकुल के कैंथला स्थित प्राकृतिक कृषि फार्म पर लाला ज्योति प्रसाद गोशाला, नस्ल सुधार एवं अनुसंधान केंद्र का गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वर्चुअली उद्घाटन किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि गुरुकुल गो नस्ल सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है, यहां पर विदेशी नस्ल की गाय जहां 53 लीटर दूध प्रतिदिन देती है वहीं देशी नस्ल की गायों का भी 22 लीटर प्रतिदिन दूध रिकार्ड किया गया है। आज देशी नस्ल की गाय की उपयोगिता को लोग भूल गये हैं जिस कारण गाय सड़कों पर नजर आती है मगर प्राकृतिक खेती में देशी गाय के गोबर-गोमूत्र से किसान जहां गुणवत्तापूर्ण अन्न, फल, सब्जियों पैदा कर आर्थिक रूप से समृद्ध होगा वहीं गायों की दशा भी सुधरेगी।
उन्होंने कहा कि गुरुकुल की यह नवनिर्मित गोशाला भारतवर्ष की उन्नत ऐतिहासिक गोशाला के रूप में विकसित होगी, यहां देशी गायों पर अनेक अनुसंधान होंगे, गिर, राठी, रेड सिंधी, थारपारकर, हरियाणवी, साहीवाल आदि देशी गायों के नस्ल सुधार पर कार्य होगा और दूध उत्पादन बढ़ाकर उन्हें पशुपालकों के लिए लाभप्रद बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रयास से देश में सेक्स साॅर्टिड सीमेन को बहुत कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे गायों में अधिकतम बछड़ियां ही पैदा होगी और उनमें दूध उत्पादन भी अधिक होगा। इस अवसर पर लेडी गवर्नर दर्शना देवी, ओएसडी टू गवर्नर डाॅ. राजेंद्र विद्यालंकार, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, गुरुकुल नीलोखेड़ी के निदेशक जगदीश आर्य, गुरुकुल ज्योतिसर के निदेशक शिवकुमार आर्य, आर्यकुलम् के निदेशक महिंद्र आर्य, एनआईटी से वैज्ञानिक अधिकारी योगवीर सिंह लांबा सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें