फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत को जानो प्रश्नोत्तरी में गुरुकुल, केसरी देवी स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद की मैत्रेयी शाखा ने रविवार को भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में हुई। सीनियर वर्ग में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में केसरी देवी सैनिक स्कूल, लौहार माजरा की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल दूसरे और गुरुकुल कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय दूसरे और दिल्ली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। नगर परिषद थानेसर की पूर्व अध्यक्ष उमा सुधा और भारत विकास परिषद की मैत्रेयी शाखा की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उमा सुधा ने ऐसी प्रतियोगिताओं को ज्ञानवर्धक बताया। डॉ. ममता सचदेवा ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें