फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहले दिन गुरुनानक खालसा कॉलेज ने यूटीडी को हराया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में महिला वॉलीबॉल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के उद्घाटन के दौरान ​खिलाडि़्यों को प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को महिला वॉलीबॉल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के आयोजन के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 की खेल गतिविधियों का विधिवत आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन गुरनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीम ने यूनिवर्सिटी टिचिंग डिपार्टमेंट की टीम को हराया तो वहीं यूनिवर्सिटी टिचिंग डिपार्टमेंट की टीम ने राजकीय कॉलेज शहजादपुर की टीम को हराया।
विज्ञापन

गुरुनानक खालसा कॉलेज की टीम ने जेएनजी कॉलेज यमुनानगर की टीम को भी मात दी। 17 सितंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 10 टीमें भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने इस दौरान कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। महिला वॉलीबॉल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के उद्घाटन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, कुश्ती कोच रमेश कुमार, हॉकी कोच मोनिका, प्रतियोगिता के आयोजक एवं वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार तथा सहायक स्टाफ सदस्य प्रदीप बनवाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें