फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रकाश पर्व पर गूंजा गुरु गोबिंद सिंह का जयकारा, गुरुद्वारों में सजे गुरमत समागम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरबाणी कीर्तन का श्रवण करती संगत। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुशोभित गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी और सिविल अस्पताल के निकट स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं में भव्य गुरमत समागम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में संगत ने दोनों गुरुद्वारों में हाजिरी भरकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया और गुरु चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन



संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया। श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब से पधारे हजूरी रागी जत्थे भाई सतिंदरपाल सिंह ने मधुर गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस और धर्म की रक्षा का अद्भुत उदाहरण है जिससे हमें प्रेरणा लेकर गुरबाणी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। एसजीपीसी के कविशरी जत्थे भाई जोरावर सिंह ने भी गुरु इतिहास का भावपूर्ण वर्णन कर संगत को नतमस्तक किया।

सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरु साहिब का संपूर्ण जीवन इंसानियत, धर्म और अकाल पुरख की भक्ति को समर्पित रहा। बीबी जसबीर कौर मसाना ने बच्चों को गुरु साहिब के जीवन इतिहास और गुरबाणी से जोड़ने का आह्वान किया। गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में रागी व ढाढी जत्थों ने दीवान सजाए। वहीं बीबी रज्जो देवी ने गुरु साहिब के जीवन पर कविता प्रस्तुत की। पातशाही छठी में पूर्व हेड ग्रंथी बाबा अमरीक सिंह और मंगल सिंह ने भी संगत को दर्शन देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गुरमत समागम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य इंद्रजीत सिंह, बीबी जसबीर कौर मसाना, हरमनप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह मसाना, सुखपाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सेक्रेटरी (पीए) सतपाल सिंह डाचर सहित अन्य पदाधिकारी व संगत मौजूद रही।

कुरुक्षेत्र। गुरबाणी कीर्तन का श्रवण करती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें