फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुप्त नवरात्र का है खास महत्व आज से सात फरवरी तक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। माघ माह में गुप्त नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं, जिनका आयोजन विशेष रूप से किया जाता है। नवरात्र का समापन सात फरवरी को होगा। यह नवरात्र माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। वर्ष 2025 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 9:25 से 10:46 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा के मुताबिक अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक रहेगा। इन शुभ मुहूर्तों में घटस्थापना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यह विशेष नवरात्र उन साधकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें