कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग पर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ 14 नवंबर को लघु सचिवालय में मॉक पार्लियामेंट आयोजित करेगा, इसके बाद 14 और 15 नवंबर को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को ईश्वर सिंह बरवाला की अध्यक्षता में संघ का धरना 135वें दिन भी जारी रहा। मॉक पार्लियामेंट में कर्मचारी नेता, अध्यापक संघ और अन्य संगठन शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां भी जलाई जाएंगी।
विज्ञापन
अध्यापक नेताओं ने शिक्षा विभाग पर अदालत के आदेश के विपरीत नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर जारी करने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, अतिथि अध्यापक 2014 की नियमितीकरण नीति की शर्तें पूरी करते हैं। कॉलेज कैडर के अतिथि प्राध्यापकों को इसी नीति के तहत नियमित किया जा चुका है। संघ ने कहा कि सभी अतिथि अध्यापकों के नियमित होने तक उनका धरना जारी रहेगा।