फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम का 29 को घेराव करेंगे अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों को नियमित करने और वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा की शर्त थोपने के विरोध में नियमित और अतिथि अध्यापक 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री का घेराव करने का एलान किया है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में संघ का धरना 151वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हिसार जिले के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए धरने की जिम्मेदारी संभाली। शिक्षकों ने कहा कि अदालतों के आदेश और 2014 की नियमितीकरण नीति के बावजूद अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं किया जा रहा। उन्होंने कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित प्रतीकात्मक विधानसभा में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित कर विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजने की बात कही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें