फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धरने पर फतेहाबाद के अतिथि अध्यापकों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग के लिए जिला सचिवालय के सामने चल रहा अतिथि अध्यापकों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को फतेहाबाद जिले के अतिथि अध्यापक प्रदीप कुमार और धर्मपाल ने धरनास्थल पर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

अध्यापक नेताओं ने 15 नवंबर को जिंदल चौक पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की। अतिथि अध्यापक 29 अप्रैल 2026 से नियमितीकरण की मांग के लिए आंदोलनरत हैं। उनका कहना है कि 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 28 जून 2014 की तीन वर्षीय नियमितीकरण नीति को वैध ठहराया था। वहीं, 29 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी उनके नियमितीकरण के पक्ष में फैसला दिया था। अध्यापकों ने 15 नवंबर के कार्यक्रम में विपक्षी दलों, किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों और आमजन से शामिल होने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें