फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से गार्ड और महिला श्रमिक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। अमित लाल। फाईल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर तेज गति से आ रही कार की टक्कर लगने से महिला समेत गार्ड सहित दो लोगों की मौत हो गई।
लाडवा फार्म के पास हाईवे पर कार ने पहले गार्ड अमित लाल (53) को टक्कर मारी, जिससे वह हाईवे के बीच बने पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार ने महिला श्रमिक सलीना (44) को टक्कर मारते हुए उसे दूर तक घसीट दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने राजस्थान नंबर की कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिहोवा के सारसा गांव निवासी अमित लाल हाईवे पर संकेत लगाकर ड्यूटी कर रहे थे, तभी गंगहेड़ी की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछलकर पुल से नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर काम कर रही कैथल के सलीम मदूदपुर गांव निवासी सलीना से जा टकराई। महिला कार के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे 50-100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग उठाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पिहोवा। अमित लाल। फाईल फोटो

पिहोवा। अमित लाल। फाईल फोटो

पिहोवा। अमित लाल। फाईल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें