फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेरा बिल-मेरा अधिकार पोर्टल पर अपलोड करना होगा जीएसटी बिल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त अ​खिल पिलानी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना चलाई गई है। जिसके चलते नागरिक खरीदारी के समय लिए गए बिल को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत नागरिकों को एक करोड़ तक के इनाम के साथ कई और अन्य इनाम भी मिलेंगे। उन्होंने जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर खरीदारी पर जीएसटी बिल जरूर लें और आकर्षक इनाम जीतने का मौका पाएं। इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रति माह लकी ड्रा निकाला जाएगा और नागरिकों का चयन किया जाएगा। ये वे नागरिक होंगे जो हर महीने अपना जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड करेंगे। यह जानकारी एडीसी अखिल पिलानी ने दी है। उन्हाेंने बताया कि यह सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा जीएसटी बिल में बढ़ोतरी करना भी सरकार का उद्देश्य है। सरकार टैक्स चोरी पर नकेल कसने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के जरिये सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें