फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किराना स्टोर संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे बदमाशों ने एक किराना स्टोर संचालक को गोली मार दी। गोली लगने से स्टोर संचालक रामवीर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वारदात के दौरान दुकान में घायल का बेटा वीरेंद्र गोल्डी भी मौजूद था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व साक्ष्य जुटाए। वीरेंद्र गोल्डी ने बताया कि वह काउंटर के पास खड़े होकर दुकान में अपने पिता से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो युवक आए और बिना कुछ कहे उनके पिता पर एक युवक ने गोली चला दी।
गोली उनके पिता के पेट में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ दूरी पर एक युवक पहले से बाइक लिए खड़ा था जिसके साथ हमलावर युवक भी सवार होकर भाग गए लेकिन वह सीसीटीवी में कैद हो गए। वीरेंद्र ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है लेकिन गोली क्यों चलाई गई यह वह समझ नहीं पा रहे। वहीं इस वारदात से स्काइट कॉलेज रोड पर आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। शहर थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें