फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन इकोनॉमिक कोरिडोर का विरोध जारी

विज्ञापन
green economic coridoor - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
गंगहेडी से नारनौल तक प्रस्तावित ग्रीन इकोनॉमिक कॉरिडोर के विरोध में किसानों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस परियोजना में शामिल गांवों के ग्रामीण मुआवजा राशि बढ़ाने को लेकर बीते चार दिनों से गांव बिलोचपुरा में धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रदेश प्रभारी सुखेदव सिंह ने धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कई गांवों के सैकड़ों किसानों की जमीन को सरकार ने इस नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण किया है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए जो दूसरे क्षेत्रों की जमीन का अधिग्रहण किया था, उनकी जमीनों के वार्ड को रिवाइज कर दिया, लेकिन पिहोवा क्षेत्र के किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन के अवार्ड को रिवाइज नहीं किया। किसानों ने कहा कि वे धरने पर बैठे है। जब तक उनकी अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे को बढ़ाकर नहीं दिया जाता तब तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें