कुरुक्षेत्र। खिलाड़ी जागृति को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधक के लोग। स्वयं
कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ में पांचवीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हुआ। इसमें डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा जागृति ने स्वर्ण पदक जीता। आठवीं कक्षा की जागृति ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। वीरवार को स्कूल परिसर में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से स्कूल को यह गौरव मिला है। चैंपियनशिप में भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मलयेशिया सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर जागृति के माता-पिता और गांव के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। स्कूल में तालियों के साथ जागृति का अभिनंदन किया गया।